सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश की सियासत के 5 दिग्गज जिनके सियासी भविष्य़ का फैसला करेंगे लोकसभा चुनाव के परिणाम
- CM योगी के गढ़ गोरखपुर में 2 भोजपुरी कलाकारों के बीच रोचक मुकाबला
- क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण
- Lok Sabha Elections 2024 : बिहार में बाल-बाल बचे राहुल गांधी, जनसभा में टूटा मंच का हिस्सा
- Lok Sabha election results 2024: 4 जून लोकसभा रिजल्ट के बारे में क्या कहते हैं देश के जानेमाने ज्योतिष
BJP को हो सकता है 55 सीटों का नुकसान, जानिए किस राज्य में कितना घाटा
Lok Sabha Elections 2024 seats analysis: चुनाव विश्लेषक योगेन्द्र यादव का मानना है कि भाजपा (BJP) को कम से कम 55 सीटों का नुकसान हो सकता है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 303 लोकसभा सीटें जीती थीं। यादव ने एक चैनल से बातचीत में राज्यवार भी अपना आकलन पेश किया है। यादव ने इससे पहले भी अपना आकलन पेश किया था, जिसके मुताबिक भाजपा 240 से 260 सीटों तक सिमट सकती है। हालांकि एनडीए बहुमत हासिल कर सकता है।
क्या गुजरात में भी होगा नुकसान? : योगेन्द्र यादव ने अपने विश्लेषण में कहा कि राजस्थान और गुजरात में भाजपा को 10 सीटों का नुकसान हो सकता है। वर्तमान में गुजरात की सभी 26 और राजस्थान की 24 सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। एक सीट पर हनुमान बेनीवाल भाजपा के समर्थन से चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार वे कांग्रेस के सहयोग से नागौर सीट से चुनाव लड़े थे।
यादव की मानें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भाजपा को 10 सीटों का नुकसान हो सकता है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 29 में से 28 सीटें भाजपा के पास हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 11 में से 9 सीटें भाजपा ने जीती थीं। झारखंड में 14 में से 11 सीटें भाजपा ने जीती थीं।
हरियाणा दिल्ली में ज्यादा नुकसान : यादव के मुताबिक हरियाणा और दिल्ली में भाजपा को 10 सीटों का नुकसान हो सकता है। इस आकलन के मुताबिक यहां भाजपा को ज्यादा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। हरियाणा और दिल्ली की सभी 17 सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। इस बार दिल्ली की 7 सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ में भी यादव के मुताबिक भाजपा को 5 सीटों का नुकसान हो रहा है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नुकसान : यादव के मुताबिक भाजपा को यूपी में 10 सीटों का नुकसान हो सकता है। वर्तमान में 80 में से 62 सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि 2 उसके सहयोगी दलों के पास हैं। नीतीश कुमार की जदयू और कुछ अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन के बावजूद बिहार में भाजपा को 15 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र में होने की संभावना योगेन्द्र यादव जता रहे हैं। यहां भाजपा और सहयोगी दलों को 20 सीटों का नुकसान हो सकता है।
बीजेपी को कम से कम 55 सीटों का नुकसान हो रहा है - @_YogendraYadav @sanket #BJP #NDA #LokSabhaElections2024 #ElectionswithTheRedMike
— The Red Mike (@TheRedMike) May 27, 2024
Full Video linkhttps://t.co/ni55Cv62sX pic.twitter.com/dBAA04buss
सरकार तो भाजपा की ही : इससे पहले भी योगेन्द्र यादव ने कहा था कि भाजपा 240 से 260 सीटों पर सिमट सकती है। हालांकि उनका यह भी कहना था कि एनडीए को 275 से 305 सीटें मिल सकती हैं। अर्थात सरकार एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व में ही बनने जा रही है। यादव के मुताबिक भाजपा के सहयोगी दलों को 35-45 सीटें मिल सकती हैं।
क्या कहा यादव ने : यादव ने एक ट्वीट में कहा है कि देश के सामने सीटों की गिनती रखने के काम में अब मेरी कोई दिलचस्पी नहीं रही। लेकिन, जब पूरे देश में 400 पार का झूठ फैलाया जा रहा था तो इस झूठ का पर्दाफाश करना बहुत जरूरी था। तब जमीनी पड़ताल और अपने पुराने अनुभवों के आधार पर मैंने ये आंकड़े दिए ताकि चुनाव के दौरान वोटर भ्रमित न हों। यादव के मुताबिक पिछली बार के मुकाबले इस बार कांग्रेस की सीटें बढ़ सकती हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
