शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. vrishchik rashi HOROSCOPE 2023
Written By WD Feature Desk

वृश्चिक राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?

-चारों दिशाओं से धन आएगा, कर्जा समाप्त हो जाएगा

वृश्चिक राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए? Scorpio Annual Horoscope - vrishchik rashi HOROSCOPE 2023
Scorpio annual horoscope 2023
Vrashchik Rashi 
Scorpio 2023 horoscope
वृश्चिक राशिफल 2023 -
 Vrishchik Rashifal 2023
वृश्चिक राशि 2023
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। इन राशि वालों की जिंदगी में तनाव हमेशा कम-ज्यादा बना ही रहता है। कभी परिवार से, कभी जीवनसाथी से, कभी संतान से तो कभी नौकरी में.... लेकिन बाहर से ये लोग मजबूत बने रहते हैं। हमेशा मुस्कुराते रहते हैं लेकिन ग्रह गोचर से इनका स्वभाव उग्र भी हो जाता है। सबकी मदद करना इनके स्वभाव में होता है लेकिन हर तरफ से धोखा मिलना इनकी नियती होती है। 
 
नए साल 2023 में अचानक आपकी मानसिकता में बदलाव होगा आप अपने जीवन को फिर से डिजाइन करना चाहेंगे। पिछली बातों को भूलकर नई शुरुआत में दिलचस्पी लेंगे। आपके जीवनसाथी से आपकी सारी लड़ाई सोच को लेकर है। कंजूसी आपकी नस नस में समाई है और दूसरों के थोड़े भी खर्च आपको सहन नहीं होते हैं। वर्ष 2023 आपके लिए थोड़ा उथल-पुथल वाला हो सकता है। साल की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन मार्च-अप्रैल के माह में कुछ उतार चढ़ाव होने की संभावना है। यदि आप कारोबारी हैं तो इस साल आपको प्रगति मिलेगी।  
 
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और कर्जा समाप्त हो जाएगा। यदि पैसा कहीं निवेश कर रखा है तो नुकसान संभव है। नौकरी में मन उचट सकता है। तरक्की के मार्ग में अड़चनें दूर करने के लिए आप नियमित हनुमान जी की आराधना करें। इस साल नया घर शिफ्ट कर सकते हैं। कंप्यूटर, मीडिया या मैनेजमेंट के स्टूडेंट हैं तो सरलता से सफलता की प्रबल संभावना है। नौकरी के अवसर मिलेंगे। नया विवाह हुआ है तो इस वर्ष संतान प्राप्ति के प्रबल संकेत है इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। जून-जुलाई के माह में कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।
 
राशिफल 2023 भविष्यवाणी कहती है कि शनि ग्रह सावधानी बरतने के लिए संकेत दे रहा है। वृश्चिक राशि के लोग धन लाभ के अवसरों की उम्मीद कर सकते हैं। आपके मन में जीवनसाथी के प्रति सम्मान बढ़ता जाएगा। लेकिन नजर से बचकर रहें विवादों की स्थिति भी निर्मित हो रही है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वैसे तो यह साल आपके लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। किंतु शनि ग्रह के प्रभाव के कारण कुछ लोग अपने संबंध को खत्म करने का सोच सकते हैं। फैसला सोच समझ कर लें। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। बृहस्पति और शनि ग्रह के आशीर्वाद के कारण सभी परिणाम आपके पक्ष में होंगे। अगर आप रिलेशन में हैं तो इस साल रिश्ते को एक कदम आगे की तरफ ले जाएंगे। 
 
धन की दृष्टि से वृश्चिक राशि के लोगों के लिए साल भाग्यशाली है। शनि इस साल आपकी परीक्षा लेगा लेकिन सफलता भी देगा। चारों दिशाओं से धन आगमन होगा और तुलनात्मक रूप से उतना ही खर्च भी होगा। वर्ष 2023 में आपके पास 2022 की अपेक्षा अधिक धन आने की संभावना है। इसलिए खुश रहें और नकारात्मक मानसिकता और इस तरह के लोगों से खुद को दूर रखें। साल 2023 आपके लिए कुछ चुनौतियां और चेतावनियां भी ला रहा है। इसलिए आवेश में आकर किसी भी तरह के निर्णय न लें। करियर में परेशानी आने पर एकदम से विचलित न हों। नए साल 2023 के दूसरे भाग में बृहस्पति और शनि ग्रह के कारण आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। एकाग्रचित होकर काम करना होगा, आपकी स्वभाव अधीर है। 
 
ब्लड प्रैशर की शिकायत हो सकती है। आप खुद में ऊर्जा की कमी भी महसूस करेंगे। लेकिन इनसे निराश न हों, क्योंकि वर्ष 2023 आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। बस आपको थोड़ी सी मेहनत और करनी होगी। इस साल आपका प्रमोशन हो सकता है। काम के लिए वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। अपने सीक्रेट्स किसी को भी बताने से बचें। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। 
 
जिनके ग्रह नक्षत्र कमजोर है उनकी वर्ष 2023 की शुरुआत से ही परिवार के साथ अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। आपकी वाणी तीखी है। अपने राशि प्रतीक बिच्छू की तरह ही आप डंक मारते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि व्यंग्य बाण से बचें। अपने मिजाज को शांत रखें। जितना संभव हो, क्रोध कम करें। जहां तक संतान की बात है, तो राशिफल 2023 में सितारों के इशारे कह रहे हैं कि उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वे अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी जीवनशैली को बदलने की सख्त जरूरत है। एक्सरसाइज को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाएं ताकि स्वस्थ रह सकें।