सम्बंधित जानकारी
- 15 जनवरी के शुक्र का मीन में गोचर, 3 राशियों पर होगी धन की बारिश
- New Year Jyotish 2023 नए वर्ष में 7 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य
- नए साल का वार्षिक भविष्यफल 2023 : वैदिक ज्योतिष,लाल किताब और टैरो से जानिए अपने नए साल के सितारे एक साथ
- January Birthday Astrology : साल के पहले महीने जनवरी में आता है बर्थ डे, तो जान लीजिए कैसे हैं आप
- Lal Kitab Rashifal 2023: मेष राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब
2023 में गजलक्ष्मी राजयोग से मालामाल हो जाएंगी 3 राशियां
गुरु मार्गी अवस्था में ही अगले वर्ष 21 अप्रैल 2023 को रात के 08 बजकर 43 मिनट पर मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति के गोचर से राशि चक्र की सभी राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आने वाले हैं, लेकिन 3 राशियों ऐसी हैं जिनकी किस्मत पलटने वाली है। बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश करते ही गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा।
मेष राशि : मेष राशि के जातक अब सफलता के नए आयाम देखने वाले हैं। नौकरी हो या व्यापार, करियर हो या परिवार सभी ओर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशमय रहेगा। सभी लंबीत या अटके हुए मामले निपट जाएंगे। सेहत में भी सुधार होगा। बस अपने कर्म को अच्छा बनाए रखें।
मिथुन राशि : आपकी राशि पर से शन की ढैया का प्रभाव खत्म होगा और अगले वर्ष गुरु लाएंगे अपार खुशियां। बदलने वाला है आपका भाग्य। कमाई हो जाएगी दोगुनी। निवेश से मिलेगा लाभ। भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ। पारिवारिक या वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां देखने को मिलेगी। किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं तो उसी से विवाह हो जाने के योग बनेंगे।
धनु राशि : आपकी राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पूरी तरह खत्म होने वाला है। आपको इस योग से कई सारे फायदे होने वाले हैं। आर्थिक स्थिति आप की बहुत मजबूत होगी। आपकी लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। यदि वैवाहिक हैं तो बहुत अच्छा समय बितने वाला है। यात्राओं के योग बन रहे हैं।
