गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. 2023 Pisces Tarot Prediction

टैरो कार्ड से जानिए मीन राशि के लिए कैसा रहेगा 2023

टैरो कार्ड से जानिए मीन राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023 Pisces Tarot Prediction - 2023 Pisces Tarot Prediction
टैरो कार्ड से जानिए मीन राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023 Pisces Tarot Prediction
टैरो कार्ड से जानिए मीन राशि के लिए कैसा रहेगा 2023..! 
टैरो कार्ड के अन्तर्गत 78 कार्ड आते हैं जिन्हें दो श्रेणियों "मेजर अरकाना" और "माइनर अरकाना" में विभक्त किया जाता है। यहां "अरकाना" शब्द का अर्थ "रहस्य" होता है। "मेजर अरकाना" के अन्तर्गत 22 कार्ड एवं "माइनर अरकाना" के अन्तर्गत 56 कार्ड आते हैं। इन 56 "माइनर अरकाना" कार्डस को भी 14-14 कार्डस में बांटा जाता है जिन्हें "सूट" कहते हैं। टैरो भविष्यफ़ल की अगली श्रंखला में हम जानते हैं कि मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 कैसा रहेगा..!
राशि-मीन, राशि अधिपति-गुरु, तत्व-जल, स्वभाव-द्विस्वभाव
वर्षफ़ल-(टैरो कार्ड-QUEEN OF PETNACLES)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का सूट कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। इस कार्ड के अनुसार मीन राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2023 उत्तम फलदायक रहेगा। उन्हें इस वर्ष अपने कार्यों में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी। आपको इस वर्ष सफलता प्राप्ति के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार का वातावरण सुखमय व सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। आप इस वर्ष यदि कोई नवीन कार्य प्रारम्भ करने की सोच रहे हैं तो यह वर्ष आपके लिए अनुकूल है। निवेश के लिए यह वर्ष अनुकूल है। आपको वैभव-विलासिता की वस्तुएं प्राप्त होंगी। यह वर्ष मीन राशि के जातकों के लिए श्रेष्ठ साबित होगा।
आर्थिक स्थिति-(टैरो कार्ड-THE TOWER)- यह "मेजर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक नकारात्मक कार्ड है। यह कार्ड संकेत करता है कि मीन राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति इस वर्ष अच्छी नहीं रहेगी। आपको इस वर्ष धनहानि होने की संभावना है। आपकी आर्थिक योजनाएं अनुकूल फल प्रदान नहीं करेंगी। मीन राशि वाले जातकों को आर्थिक मामलों में इस वर्ष किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए अन्यथा हानि होने के संकेत हैं। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो यह वर्ष आपके लिए अनुकूल नहीं इसलिए निवेश करते समय थोड़ा सोचविचार कर निवेश करें। चल-अचल सम्पत्ति से हानि होने की संभावना है। मीन राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष प्रतिकूलतादायक रहेगा।
करियर/ कर्मक्षेत्र/आजीविका-(टैरो कार्ड-WHEEL OF FORTUNE)- यह "मेजर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। मीन राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष कर्मक्षेत्र में सफलता का संकेत कर रहा है। इस वर्ष आपको अपने कर्मक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपको इस वर्ष अपने कर्मक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में यथोचित लाभ प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के व्यापार में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। इस वर्ष आपको आजीविका के क्षेत्र में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। इस वर्ष मीन राशि वाले जातकों को कर्मक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग हैं।
लव/रिलेशनशिप-(टैरो कार्ड-KING OF WANDS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का सूट कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। मीन राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष संबंधों की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। उन्हें अपने संबंधों से लाभ होगा। आप इस वर्ष अपने संबंधों से संतुष्ट रहेंगे। इस वर्ष आपको अपने जीवनसाथी,मित्र व परिवार का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह होने के योग बनेंगे। प्रेम संबंध सफल होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नवीन संबंधों का लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी।
हेल्थ-(टैरो कार्ड-SEVEN OF PENTACLES)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। यह कार्ड संकेत करता है कि इस वर्ष मीन राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। आपका इस वर्ष स्वस्थ्य व स्फ़ूर्तिवान महसूस करेंगे। मन शांत व प्रसन्न रहेगा। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मीन राशि वाले जातकों को इस वर्ष अपने स्वास्थ्य में एक सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। आपको इस वर्ष प्रति मंगलवार काले तिल व नीला-काला कम्बल दान करना श्रेयस्कर रहेगा।
(निवेदन- उपर्युक्त भविष्यसंकेत टैरो कार्ड के माध्यम से राशियों के आधार पर किया गया है। व्यक्तिगत जन्मपत्रिका की ग्रहस्थितियों व दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन होना सम्भव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया 
(टैरो रीडर)
-प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क[email protected]