गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. 1 january 2023 shubh yog and muhurat
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (18:54 IST)

नव वर्ष 2023 शुरु हो रहा है 3 शुभ योगों में, जानिए 1 जनवरी 2023 के शुभ मुहूर्त

Shubh Muhurta
Happy New year 2023 : नया वर्ष 2023 बस अगले दिन से शुरु होने वाला है। 31st दिसंबर की रात से नया साल प्रारंभ होगा। संपूर्ण दुनिया में इसका रात्रि में जश्न मनाया जाता है। हालांकि भारत में सूर्योदय से ही किसी भी वर्ष या दिन की शुरुआत मानी जाती है। 1 जनवरी के दिन 2 बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। आओ जानते हैं कि इस दिन के शुभ योग के साथ ही कौनसे हैं शुभ मुहूर्त।
 
तिथि और वार : 1 जनवरी 2023 को रविवार के दिन शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि रहेगी।
 
दो शुभ योग 2023 | 2 Shubha Yog 1 January 2023:
 
1. शिव योग : सुबह 07 बजकर 23 मिनट तक शिव योग बन रहा है और इसके बाद सिद्ध योग का निर्माण होगा। इसे तंत्र और वाम योग भी कहते हैं। इस योग में शिवकी पूजा बहुत ही फलदायी मानी गई है। मांगलिक कार्यों के लिए भी यह योग उत्तम माना गया है। 
 
2. सिद्ध योग : सुबह 07 बजकर 23 मिनट से अगले दिन 2 जनवरी 2023 को 06 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इस योग को सहज और महायोग भी कहते हैं। अपने ईष्‍टदेव का नाम जपने से वह सिद्ध हो जाता है। इस योग में मकान या दुकान खरीदना, गृह प्रवेश करना, वाहन खरीदना, मकान की रजिस्ट्री करना, सगाई आदि जैसे शुभ कार्य करना उत्तम माना गया है।
 
3. सर्वार्थ सिद्धि योग : 01 जनवरी, 2023 दिन रविवार को यह योग सुबह 07:14 से दोपहर 12:48 तक रहेगा।। इस योग में जो भी कार्य किए जाएंगे सभी सफल होंगे।
शुभ मुहूर्त 1 जनवरी 2023 | Shubh Muhurt 1 January 2023:
 
अभिजीत मुहूर्त : यह मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। 
 
विजय मुहूर्त : यह मुहूर्त दोपहर 02:08 से प्रारंभ होकर 02:50 तक रहेगा।
 
राहु काल : राहुकाल का समय शाम 04 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगा और 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
 
गोधूलि मुहूर्त : यह मुहूर्त शाम 05:33 से 06:00 तक रहेगा।
ये भी पढ़ें
लाल किताब ज्योतिष भविष्यफल 2023 : मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों के लिए नए साल के नए उपाय