शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Lal kitab Meen rashi 2022
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (09:48 IST)

Lal Kitab Rashifal 2022 : मीन राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

Lal Kitab Rashifal 2022 : मीन राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें - Lal kitab Meen rashi 2022
Lal Kitab Rashifal 2022
Lal Kitab Meen rashi 2022: लाल किताब के अनुसार वर्ष 2022 में मीन राशि के लोगों के लिए कुछ खास होने वाला है। कैसा रहेगा इस वर्ष (Pisces 2022 Lal Kitab) का राशिफल और इस वर्ष क्या होगा आपका भविष्यफल। लाल किताब के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 के अचूक उपाय के साथ ही जानिए मीन राशि का (Meen rashi ka varshik rashifal 2022) वार्षिक राशिफल।
 
 
1. परिवार (Pisces Family 2022) : इस वर्ष परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आपकी माता से आपका लगाव बढ़ेगा। आपको अच्छे समय का लाभ उठाना चाहिए क्योंकि आपकी राशि में गुरु का गोचर होने वाला है।
 
2. अर्थ (Pisces Finance 2022) : आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए सही साबित होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। भूमि, भवन या वाहन की खरीदी होगी। यह वर्ष मीन राशि के जातकों के लिए उनकी आमदनी और आर्थिक स्थिरता के लिहाज से बेहद अनुकूल रहेगा। 
 
3. कारोबार (Pisces Business 2022) : पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कारोबार में उन्नती होगी। आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अपने बुद्धि और विवेक से काम लेंगे तो समस्याएं खत्म होती हुई नजर आएंगी। शेयर बाज़ार में निवेश से भी इस साल आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है। हालांकि आपको इस वर्ष किसी भी तरह का ऋण या कर्ज लेने से बचने की कोशिश करनी होगी। साथ ही किसी भी व्यक्ति को धन उधारी पर न दें, अन्यथा वो धनराशि भी आपको वापस नहीं मिलेगी और इससे आपको नुकसान होने की संभावना अधिक होगी।
 
4. नौकरी (Pisces Job 2022) : इस वर्ष नौकरी में आप बेहतर प्रदर्शन के बदल पर प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आपको नौकरी के कई अन्य अच्छे ऑफर भी मिलेंगे। आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। 
 
5. करियर (Pisces Career 2022) : इस साल करियर के कई मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने करियर में अच्छी तरक्की प्राप्त करेंगे और करियर में स्थायित्व आएगा और जीवन में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। आत्मविश्वास के दम पर आप इस वर्ष ऊंचाई प्राप्त करते हुए नजर आएंगे। बेरोजगार जातकों को मार्च से पहले, अच्छे वेतन पैकेज के साथ मनचाही नौकरी मिलेगी। छात्र यदि इस वर्ष कड़ी मेहनत करते हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में उनके सफल होने की संभावना सबसे अधिक रहने वाली है। उच्च परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए भी यह साल बहुत अच्छा जाता हुआ नजर आएगा।
 
6. प्रेम (Pisces Love 2022) : यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो प्रेम संबंधी मामलों के लिए भी यह वर्ष अनुकूलता दिखा रहा है। संयम और समझदारी से काम लिया तो आपसी विश्वास बढ़ेगा और अनबन समाप्त होगी। 
 
7. विवाह (Pisces Marriage 2022) : अविवाहित लोगों को लिए यह वर्ष बहुत ही अनुकूल है। आपका विवाह तय होना निश्‍चित है, क्योंकि विवाह के प्रबल होग बन रहे हैं।
 
8. शारीरिक सेहत (Pisces Physical health 2022) : आपको इस वर्ष सेहत पर ध्यान देना होगा और सावधान रहना होगा। किसी प्रकार की चोट या दुर्घटना होने, सर्जरी होने अथवा रक्त संबंधी परेशानियों का सामना करने के योग बन रहे हैं। पेट, लीवर और किडनी का भी ध्यान रखना होगा। इसके लिए खानपान में सावधानी रखें। 
 
9. मानसिक सेहत (Pisces Mental health 2022) : इस वर्ष आप चिंता मुक्त और तनावमुक्त महसूस करेंगे लेकिन अनावश्यक भय और बेचैनी से आप परेशान रहेंगे।
 
10. उपाय (Pisces Lal kitab ke upay 2022) : इस वर्ष झूठ बोलने और झूठा वाद करने से बचें। किसी तीर्थ स्थल का दर्शन करने अवश्य जाएं। चांदी के बर्तन में शहद भरकर रसोईघर में रखें। लकड़ी के पाट पर बैठकर ही स्नान करें। बटुए या पर्स में चांदी की बनी गोली रखें। कुछ भी नया कार्य प्रारंभ करने के पूर्व कुल देवता और देवी का पूजन जरूर करें।
ये भी पढ़ें
Lal Kitab Rashifal 2022 : लाल किताब के अनुसार जानिए मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक भविष्यफल