सम्बंधित जानकारी
- leo 2020 love horoscope : सिंह राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल
- virgo 2020 love horoscope : कन्या राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल
- libra 2020 love horoscope : तुला राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल
- Scorpio 2020 love horoscope : वृश्चिक राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल
- sagittarius 2020 love horoscope : धनु राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल
cancer 2020 love horoscope : कर्क राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल
कर्क राशिफल 2020 के अनुसार यह साल कर्क राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष आपके प्रेम जीवन में अनेक दीर्घकालीन बदलाव आ सकते हैं। आप प्यार में एक आदर्शवादी प्रेमी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे और पूर्णता को पसंद करेंगे जिससे आपका प्रेमी आपसे प्रसन्न रहेगा और आपके प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
आप काफी समय से एक ऐसा प्रियतम चाहते थे, जो आपका दोस्त भी हो और प्रियतम भी। लेकिन आप कमिटमेंट पसंद नहीं चाहते थे इसलिए आपको इस रिलेशनशिप में परेशानी आ रही थी। लेकिन इस वर्ष आपकी वह मुराद पूरी होगी और ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में आएगा, जो आपको एक प्रियतम के रूप में प्यार देगा और एक दोस्त के रूप में भी आपके साथ रहेगा।
जो अभी तक अकेले हैं, उनके एक से अधिक लोगों से रिश्ते बन सकते हैं। आपके प्रेम जीवन में आपको अपने मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपके प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने में आपकी पूरी मदद करेंगे। मध्य अप्रैल के बाद आपके प्रेम जीवन में आध्यात्मिक और मानसिक प्रवृत्तियों का समावेश होगा और आप दूसरों की मदद भी करेंगे।
इस वर्ष प्यार बहुत बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल नहीं होगा और इसलिए जो लोग विवाहित हैं, वे विवाहित बने रहेंगे और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, वे प्रेम जीवन में रहेंगे।
इसके विपरीत जो लोग अकेले हैं और अभी तक किसी रिश्ते में नहीं पड़े हैं, उनके इस वर्ष अकेला रहने की संभावना अधिक है। जो लोग दूसरी शादी करना चाहते हैं, उनके लिए जुलाई तक का समय सफलतादायी सिद्ध होगा।
