Pisces Horoscope 2014 | मीन लग्न : कैसा होगा 2014
लग्न के अनुसार जानिए नया साल
लग्न से जानिए 2014 कैसा होगा आपके लिए
FILE |
20 जून से गुरु उच्च का होने से आपके कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। संतान से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक मामलों में सुधार होगा। नवीन कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में समय सुखद रहेगा।
दशम भाव में बुध-चंद्र-सूर्य का होना नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। अधिकारी वर्ग भी सहयोग देंगे। वाहनादि सुख भी मिलेगा। दाम्पत्य जीवन से संबंधित मामलों में समय उत्तम रहेगा।
दैनिक व्यापार से जुड़े व्यक्ति भी लाभान्वित होंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। महत्वाकांक्षा भी पूरी कर पाएंगे। कुटुंब के व्यक्तियों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष उत्तम सफलता का रहेगा। वाद-विवाद, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाएंगे।
