वर्ष 2013 : 12 राशियों का भविष्यफल
2013 : जानिए, कैसा होगा नया साल आपके लिए
वर्ष 2013 : नए साल 2013 में ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी। कई ग्रह अपनी-अपनी जगह छोड़कर एक-दूसरे के घर में प्रवेश करेंगे। ऐसे समय ग्रहों की उथल-पुथल होना निश्चित ही है...। आइए जानते हैं यह नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, यह आपको चमकदार सफलता देगा या नहीं। देखिए क्या लाए हैं नए साल के नए सितारे आपके लिए....! पढ़िए 2013 का वार्षिक भविष्य-फल....।
मेष राशि : भौतिक सुख-समृद्धि मिलेगी
FILE |
अश्विनी भरणी और कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण के संयोग से मेष राशि का निर्माण हुआ है। इसके स्वामी मंगल हैं एवं मंगल को सेनानायक का पद प्राप्त है। इस राशि के जातक साहसी, अभिमानी और मित्रों से प्रेम रखने वाले होते हैं।
मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष धन-प्रॉपर्टी के साथ भौतिक सुख-समृद्धि वाला रहेगा। इस वर्ष कुछ नए लोग जुड़ेंगे एवं अतिव्ययता से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छोटे विचार वालों से बचना होगा। धर्म-पुण्य के कार्य में विघ्न आएंगे। अतिलोभ की वृत्ति उभर कर सामने आएगी। अत: सोच-समझ कर कार्य करें। नौकरी में संकट का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक क्लेश रहेगा। भागीदारी वाले कार्य सावधानी से करें। नाना-मामा पक्ष से संतोष मिलेगा। पेट की परेशानी आ सकती है। स्त्रियों को भी यह वर्ष मनोवांछित फल देगा। कुछ समय पति पक्ष से असंतोष की स्थिति बनेगी। विद्यार्थी, कृषक लाभान्वित होंगे।
राजनीति एवं नौकरी वालों के लिए यह वर्ष मध्यम रहेगा। व्यापारी के लिए भी सफल वर्ष रहेगा। इस वर्ष में मेष राशि वालों ने राहु-केतु ग्रह के जाप एवं शांति पूजन करना चाहिए।
अगले पन्ने पर पढ़िए वृषभ राशि...
वृषभ राशि : उमंग, उत्साह वाला रहेगा नया साल

