ग़ज़ल----फि़जा इब्न फ़ैज़ी
दिलनशीं ज़ुल्फ़ का आहंग लगे
हर अंधेरा मुझे गुल रंग लगे
मैं कि सीक़लगर मआनी ठहरा
आईने मुझको मिले ज़ंग लगे
कुंज-ए-हस्ती हो कि सहरा-ए-अदम
अर क़बा मुझको बहुत तंग लगे
आदमी तो है खुदा का साया
और मुझको सबब-ए-नंग लगे
गुलरुखो! क्या हो अगर तुमको भी
ज़िन्दगी दस्त-ए-तहे संग लगे
हाय! अफ़सुर्दा निगाही अपनी
धूप भी साए के हमरंग लगे
शर्त है उससे मुखातिब होना
नस्र भी शे'र का आहंग लगे
हर अंधेरा मुझे गुल रंग लगे
मैं कि सीक़लगर मआनी ठहरा
आईने मुझको मिले ज़ंग लगे
कुंज-ए-हस्ती हो कि सहरा-ए-अदम
अर क़बा मुझको बहुत तंग लगे
आदमी तो है खुदा का साया
और मुझको सबब-ए-नंग लगे
गुलरुखो! क्या हो अगर तुमको भी
ज़िन्दगी दस्त-ए-तहे संग लगे
हाय! अफ़सुर्दा निगाही अपनी
धूप भी साए के हमरंग लगे
शर्त है उससे मुखातिब होना
नस्र भी शे'र का आहंग लगे

