बोहरा समाज के रमजान आरंभ
ND
दाऊदी बोहरा समाज के रमजानुल मुबारक मंगलवार से शुरू हो गए। रमजान माह के पूरे तीस रोजे 10 अगस्त से 8 सितंबर तक रखे जाएँगे। नौ अगस्त को रमजान की पहली मुबारक रात मनाई गई। रात से ही नमाज और कुरान की तिलावत शुरू हो गई।
समाज के मुख्य आमिल ने फरमाया कि रमजान में हर समाजवासी पर रोजे फर्ज हैं। इस मुकद्दस बरकतों और रहमतों में वाले महीने में इबादत की बड़ी अहमियत है और हर दुआ कुबूल होती है।
सोमवार को रमजान माह की पहली रात से ही इबादत और तिलावत की शुरूआत हो गई। सुबह सूर्योदय से पहले रोजा शुरू होगा और शाम को मगरिब की नमाज के बाद इफ्तार होगा। इसके मद्देनजर सभी मस्जिदों में रोजा इफ्तार और सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई है।

