दस दिनी मुहर्रम शुरू
ND
गुरुवार को चाँद दिखने की तस्दीक न होने के चलते मुहर्रम की पहली तारीख शनिवार को होगी। दस दिन तक मनाए जाने वाले इस त्योहार के दौरान मजहबी तकरीरों, वाअज और बयान का सिलसिला चलेगा। ईरानी डेरों में खंदक का मातम और मजलिसें होंगी। मुहर्रम की 10 तारीख यानी 28 दिसंबर को शहर में ताजियों का जुलूस निकलेगा।
वहीं बोहरा समाज के मुहर्रम की शुरुआत गुरूवार से हो गई है। साथ ही मस्जिदों में तकरीरों का दौर शुरू हो गया है, जो दस दिन तक चलेगा।
पिछला मुहर्रम का त्योहार 8 जनवरी 2009 को मनाया गया था। जबकि इस बार 28 दिसंबर को यह त्योहार मनाया जाएगा। काजी साहब के मुताबिक चाँद के मुताबिक इस्लामी माह का निर्धारण होने से एक साल में करीब 10-12 दिन का अंतर आता है। इसी के चलते यह हालात बने हैं। इसलिए एक साल में दूसरी बार मुहर्रम मनेगा।
हिजरी साल 1430 के समापन के साथ शनिवार से इस्लामी माह 1431 की शुरूआत होगी। इस दिन को इस्लामी नए साल की शुरूआत कहा जाता है।

