1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

ऑस्कर दौड़ से बाहर हुई 'हरिश्चंद्राची फैक्टरी'

ऑस्कर
विदेशी भाषा फिल्मों की श्रेणी में इस साल भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 'हरिश्चंद्राची फैक्टरी' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है।

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्‌स एंड साइंसेस की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस श्रेणी में दाखिल 65 प्रविष्टियों में से नौ फिल्में अगले दौर में जाएँगी। निर्देशक प्रकाश मोकाशी की यह फिल्म भारतीय सिनेमा के प्रणेता दादासाहेब फालके की जीवनी पर आधारित है।