1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भारतीय कनाडाई को दोषी करार

इंदरजीतसिंह रियात
ND

वर्ष 1985 के कनिष्क विमान विस्फोट मामले में भारतीय मूल के एक कनाडाई व्यक्ति को झूठी गवाही देने का दोषी पाया गया है। अदालत ने शनिवार को एयर इंडिया की उड़ान संख्या 182 में विस्फोट मामले में इंदरजीतसिंह रियात (58) को झूठ बोलने का दोषी करार दिया।

इंदरजीत ने एयर इंडिया के विमान को नष्ट करने के लिए बम बनाने में मदद करना स्वीकार किया था। इंदरजीत को 14 वर्ष से अधिक की सजा हो सकती है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों भारतीय मूल के कनाडाई रिपुदमनसिंह मलिक और अजायबसिंह बागरी को अदालत ने हत्या के आरोपों से बरी कर दिया। रियात ने ब्रिटेन और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता ली हुई है।

अभियोजन पक्ष का कहना था कि रियात ने अदालत को भ्रमित करने का प्रयास किया। रियात ने अदालत के समक्ष कहा था कि उसे नहीं पता कि उसके घर में जो बम बना था उसका उपयोग किस तरह होना था और इसका साजिशकर्ता कौन था। साथ ही उसने विस्फोटक बनाने के लिए उसके घर पर रुके व्यक्ति का नाम बताने से भी इंकार कर दिया था।