1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

दो भारतीय मलेशिया में रिहा

मलेशिया
- सुनंदा राव

मलेशिया में गिरफ्तार किए गए हिंदू संगठन 'हिंदरैफ' के दो नेताओं को रिहा कर दिया गया है। माना जा रहा है कि मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब तुन रजाक के आदेश पर उन्हें रिहा किया गया। इन्हें और दस अन्य लोगों को मलेशिया के अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था।

भारतीय नागरिक सुरंदराज विजय को वर्ष 2007 में हिरासत में लिया गया था और उस पर नकली दस्तावेज तैयार करने का आरोप था। इस बीच पता चला है कि इस मामले में आरोप साबित नहीं हो पाए। अधिकारियों का कहना है कि रिहा किए गए उस भारतीय नागरिक को प्रवासन केंद्र के हवाले कर दिया गया है।

इसके अलावा भारतीय मूल के दो मलेशियाई नागरिकों व 'हिंदरैफ' संस्था के दो सदस्यों, वी गणपति राव और आर केंगाघरण को भी रिहा कर दिया गया जिन पर रैलियों के दौरान लोगों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप लगा था। लंदन में 'हिंदरैफ' के अध्यक्ष मक्कल सक्थी का मानना है कि प्रधानमंत्री ने मध्यावधि चुनावों में लोकप्रियता हासिल करने के लिए इन्हें रिहा करवाया है।