कई देशों में आज 'किस डे'
'लव हार्मोन' का रिसाव होता है 'किस' से
ND
ऐसा नहीं है कि किस का नाम सुनकर सिर्फ पति-पत्नी और प्रेमी-प्रेमिका का खयाल ही मन में आए बल्कि यह तो किसी भी रिश्ते में प्यार प्रदर्शित करने के लिए जरूरी है। मनोवैज्ञानिकों की मानें तो चुंबन जहाँ दो विपरीत लिंगियों के बीच 'लव हार्मोन' के रिसाव का काम करता है वहीं यह माँ और बच्चों के बीच प्रेम एवं सुरक्षा की भावना प्रदर्शित करने का भी काम करता है।
ब्राजील, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में तो बाकायदा 28 अप्रैल के दिन चुंबन समारोहों का आयोजन होता है जिसमें शामिल होने वाले युगल एक-दूसरे को सार्वजनिक रूप से चूमकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। इतना ही नहीं, 'किस डे' के मौके पर कई जगह तो चुंबन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होता है।
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि चुंबन प्रेम प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है। यह प्रेमी-प्रेमिकाओं और पति-पत्नी के बीच जहाँ प्यार को मजबूती देता है वहीं अन्य रिश्तों में भी संबंधों की गहराई तथा सुरक्षा की भावना प्रदर्शित करने का काम करता है।

