हाथ मिले पर गर्मजोशी गायब!
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के बीच इन दिनों चल रहे वाकयुद्ध का असर मंगलवार को संसद भवन परिसर में रूबरू होने पर देखने को मिला।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ ये दोनों नेता भी उन्हें श्रद्धांजलि देने संसद भवन में लगी बाबा साहब की प्रतिमा के पास एकत्र हुए।
आमन-सामना होने पर पीएम इन वेटिंग और पीएम ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया, लेकिन उसमें गर्मजोशी देखने को नहीं मिली। आडवाणी से हाथ मिलाने के तुरंत बाद मनमोहन वहाँ उपस्थित अन्य नेताओं से मिलने में व्यस्त हो गए।
बीच में मनमोहन और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आपस में बातें करने में मशगूल हो गए और इन दोनों के बीच बैठे आडवाणी खामोश और असहज से बैठे रहे।
आडवाणी शुरू से ही मनमोहनसिंह को कमजोर प्रधानमंत्री बताकर उन्हें निशाना बनाते आए हैं। लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार भाषणों में भी उन्होंने इसे प्रमुख मुद्दा बना रखा है।
आमतौर पर मृदुभाषी मनमोहनसिंह ने हाल ही में नहले पर दहला की तर्ज में आडवाणी पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का यह 'लौह पुरुष' कंधार अपहरण की गर्मी में पिघला हुआ नजर आया।