1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

मैं भी खाटी बिहारी हूँ-शेखर सुमन

शत्रुघ्न सिन्हा से डर नहीं

राजनीति
छोटे पर्दे पर राजनेताओं की खिंचाई करते-करते राजनीति के मैदान में कूदे शेखर सुमन का कहना है कि अपने प्रतिद्वंद्वी शत्रुघ्न सिन्हा की बिहारी बाबू वाली छवि का उन्हें कोई डर नहीं, क्योंकि वे खुद खाटी बिहारी हैं।

शेखर ने कहा कि शत्रुघ्न बिहारी बाबू हैं तो मैं भी बिहार से अलग नहीं हूँ। मैं सौ फीसदी बिहारी हूँ और मुझे इसका गर्व हैं।

मूवर्स एंड शेकर्स और पोल खोल में अपनी वाकपटुता का लोहा मनवाने वाले शेखर पटना साहिब से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

अपना पॉप एलबम हो या सिक्स पैक बॉडी बनाने का जुनून, शेखर की इमेज अति आधुनिक रही है, लेकिन उनका मानना है कि ऊपरी जामा चाहे जो हो, भीतर से वे सौ फीसदी बिहारी हैं।

अपने टीवी शो में नेताओं की खिंचाई करने वाले शेखर को खुद सियासत में उतरने के बाद आलोचना की चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा मैं कोई कट्टर राजनेता तो हूँ नहीं कि मुझे पोल खोल का डर रहे। मैं जानता हूँ कि मुझे क्या नहीं करना है, लिहाजा किसी को मेरी टाँग खींचने का मौका ही नहीं मिलेगा।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें