जेल जाने से पहले भरा नामांकन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा सलेमपुर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार डॉ. भोला पांडेय को एक अधिकारी को धमकाने के 27 वर्ष पुराने मामले मे गिरफ्तार कर सोमवार तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, लेकिन उन्हे पुलिस हिरासत में ही नामांकन-पत्र दाखिल करने की अनुमति प्रदान कर दी गई।
पांडेय के खिलाफ 27 वर्ष पहले दर्ज एक मुकदमे में अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। वर्ष 1982 में दर्ज इस मामले में आखिरी बार 1996 में हाजिर होने के बाद से वे कभी भी अदालत में हाजिर नहीं हो रहे थे।
पांडेय शनिवार सुबह अपने पैतृक गांव मून छपरा से पार्टी के जिला कार्यालय पहुँचे और नामांकन करने के लिए कचहरी के लिए रवाना हुए, लेकिन अचानक ही वे जिला एवं सत्र न्यायालय पहुँच गए और अदालत में गैर जमानती वारंट रद्द किए जाने की अर्जी दी।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पृथ्वीपाल यादव ने बहरहाल पांडेय की अर्जी खारिज कर दी, लेकिन पुलिस अभिरक्षा में नामांकन की अनुमति प्रदान करते हुए सोमवार तक न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया।