खल रही है वाजपेयी की कमी-आडवाणी
इस बार के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अनुपस्थिति राजग के प्रधानमंत्री पद के दावेदार लालकृष्ण आडवाणी को खल रही है और उन्होंने वापजेयी को ऐसे व्यक्तित्व का स्वामी बताया जिसे कोई चुनौती नहीं दे सकता।
बिहार के अररिया, कटिहार और पूर्णिया में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा इस बार प्रचार में लोगों को वाजपेयीजी कमी महसूस हो रही है।
उन्होंने राजनीतिक मजबूरी के कारण कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर अपने मंत्रिमंडल में आपराधिक छवि वाले लोगों को जगह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभी तक हम लोगों ने राजनीतिक क्षेत्र के अपराधीकरण की बात सुनी थी लेकिन कांग्रेस ने राजनीतिक मजबूरी के तहत केन्द्रीय मंत्रिमंडल तक का अपराधीकरण कर दिया।