कमलनाथ ने नहीं दिया उड़नखटोला
केंद्रीय मंत्री कमलनाथ इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा उसके अध्यक्ष सुरेश पचौरी पर मेहरबान नजर नहीं आ रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने निजी बेड़े (दो विमान तथा दो हेलिकॉप्टर) से कोई भी विमान प्रदेश कांग्रेस को देने में जरा भी रुचि नहीं दिखाई है।
पिछले साल तो उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनते ही सुरेश पचौरी की सेवा में एक विमान तथा एक हेलिकॉप्टर दे रखा था। पचौरी के पास यह दोनों उड़नखटोले विधानसभा चुनाव तक पास रहे। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों के बीच जो खटास पैदा हुई थी वह लोकसभा चुनाव के आते-आते घटने के बजाए बढ़ गई।
कमलनाथ ने अपना पुराना विमान और हेलिकॉप्टर दिल्ली में ही रख छोड़ा है। नया उड़नखटोला उन्होंने छिंदवाड़ा में रख लिया है तथा नए विमान का इस्तेमाल वे दिल्ली से छिंदवाड़ा आने-जाने के लिए करते हैं। (नईदुनिया)