1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

टीसीएस का मंदी मैनेजमेंट

24,855 लोगों की भर्ती होगी

आईटी खबर
मुंबई। भारत की सबसे बड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी टीसीएस ने विदेशों के अपने कर्मचारियों को भारत भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी के सीओओ एन. चंद्रशेखरन के मुताबिक कर्मचारियों को भारत भेजने का अर्थ यह नहीं है कि टीसीएस विदेश से अपना कामकाज समेट रही है।

इस साल जनवरी से मार्च के बीच ही कंपनी ने कर्मचारियों को भारत लाने की तैयारियाँ शुरू कर दी थी। इस लिहाज से कंपनी को 2008-2009 की अंतिम तिमाही में लाभ भी हुआ। अंतिम तिमाही में कंपनी का अमेरिका में बैठा सारा स्टाफ भारत आ गया था। इससे कंपनी को 121 करोड़ रु. की बचत हुई। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं कि‍या गया है कि‍ कि‍तने कर्मचारि‍यों को वापस लाया जाएगा लेकि‍न यह संख्‍या हजारों में नहीं होगी। कर्मचारि‍यों को नौकरी से नि‍काले जाने से कहीं अच्‍छा उपाय उन पर होने वाले खर्च में कटौती करना है।

दूसरी तरफ कंपनी भारत में 24,855 लोगों की भर्ती भी करने जा रही है। साथ ही यूएस में 250 फ्रेशर्स भर्ती कि‍ए जाएँगे और कुछ की भर्ती चीन में भी होगी। कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि‍ स्‍टाफ के स्‍थानांतरण का मतलब उन्‍हें नि‍कालना नहीं है। लेकि‍न शायद इस बार कर्मचारि‍यों के वेतन में वृद्धि‍ नहीं की जा सकेगी।