1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

अब हाथ बनेगा स्मार्ट फोन...

स्मार्ट फोन
वाशिंगटन। अगर आप स्मार्ट फोन के दीवाने हैं तो यह आपके लिए खुशखबरी हो सकती है। वै‍ज्ञानिकों ने ऐसी टे‍क्नोलॉजी विकसित कर ली है, जिससे आपका हाथ ही स्मार्ट फोन की तरह काम करेगा। इसमें आपकी हथेली ही स्मार्ट फोन बन जाएगी।

PR

टोक्यो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक मासातोशी इशिकावा ने एक हाईस्पीड विजन कैमरे और दो आइनों की मदद से यह टे‍क्नोलॉजी विकसित की है। इस टे‍क्नोलॉजी के बारे में कहा जा रहा है कि इससे आपके हाथ में ही स्मार्ट फोन की स्क्रीन और की-बोर्ड दिखाई देखा।

आगे पढ़ें, हाथों पर कैसे काम करेगा स्मार्ट फोन...


इस टेक्नोलॉजी में किसी भी मूविंग ऑब्जेक्ट की गति को डिटेक्ट किया जा सकता है। यह सिस्टम हर दो मिली सेकंड पर थ्री डाइमेंशनल ऑब्जेक्ट के मूवमेंट का पता लगा सकता है।

इससे हथेली पर अल्ट्रासोनिक किरणों की रोशनी पड़ेगी। फोन की इमेज आपके हथेली पर बिना किसी दबाव के बनेगी। अल्ट्रासोनिक किरणों से आपका हाथ स्मार्ट फोन से जुड़ा रहेगा। मासातोशी ने उम्मीद जताई है कि अगले एक-दो सालों में यह तकनीक बाजार में आ जाएगी। (एजेंसियां)