1. खबर-संसार
  2. »
  3. वेबदुनिया सिटी
  4. »
  5. इंदौर

कपास की आवक 298.27 लाख गाँठ व्यापार

इंदौर समाचार
5 जून तक देश में 298.27 लाख गाँठ कपास की आवक हो चुकी थी, जबकि गत वर्ष 288.2 लाख गाँठ की आवक हुई थी।
पंजाब में 15.2 (14.25), हरियाणा 14 (14.75), राजस्थान 9 (11), गुजरात 96.62 (93.48), महाराष्ट्र 75.91 (61.32), मप्र 16.47 (15), आंध्र 51.88 (51.4) , कर्नाटक 10.9 (9), तमिलनाडु 4.8 (5), उड़ीसा 1.79 अन्य 1.7 (सभी लाख गाँठ में) आवक हुई।

ग्राहकी कमजोर
सोना-चाँदी बाजार आंशिक घटबढ़ के बीच झूल रहा है। रुपए की भारी खेंच से लेवाल गायब हो गए हैं। संभवतः अब राखी त्योहार पूर्व ही खरीदी निकल सकेगी। जून अंत एवं जुलाई में शिक्षा में बड़ी मात्रा में रुपया चला जाएगा। अतः सराफा बाजार में ग्राहकी का टोटा बना रहना संभव है। विश्व बाजार में सोना नीचे में 1532.80 डॉलर एवं चाँदी 3608 सेंट बिक गई थी। इंदौर सराफा बाजार में नीचे में सोना 22510 एवं चाँदी डबल नाइन 53650 रु. बिक गई।
लेखक के बारे में
Naidunia