फ्रूट बाउल्स से सजाएँ टेबल
ND
NDअगर आप हों बेहद कलाप्रेमी तो हाथों से चित्रकारी किए गए फ्रूट बाउल्स में भी आपके मनपसंद फल दिखेंगे बेहद लाजवाब और सुंदर।
इसके अलावा आप बाँस से बने फ्रूट बाउल्स को भी उपयोग में ला सकते हैं। ये न केवल दिखने में सुंदर लगेंगे बल्कि नजाकत का अहसास भी देंगे।
बच्चों के लिए विशेष तौर पर कार्टून कैरेक्टर से सजे फ्रूट बाउल्स लाए जा सकते हैं।
आजकल मैटल से बने डिजाइनर बाउल्स का भी काफी चलन है। ये ज्यॉमेट्रिकल या कुछ अजीब डिजायनों में भी मिलते हैं जो देखने में आकर्षक तथा अनूठी लगते हैं। इसी तरह क्रिस्टल से बने बाउल्स भी चलन में हैं। हालाँकि यह थोड़े महँगे है लेकिन यदि आप कुछ अलग हटकर खरीदने वालों में से हैं तो आपके लिए ये बिलकुल सही पसंद है।
कपड़ों से बनी टोकरीनुमा बाउल्स भी वर्तमान में प्रचलन में है। इनमें फ्रूट्स के अलावा चपाती आदि भी रखी जा सकती है।

