पत्र-पत्रिकाओं को रद्दी में देने से पहले
|
* समाचार-पत्रों में समय-समय पर उपयोगी लेख, विशेषांक आदि प्रकाशित होते रहते हैं। इन्हें संभालकर रखें। पूरा समाचार-पत्र रखना संभव नहीं हो तो लेख की कटिंग कर एक फाइल में टैग लगाकर इन कटिंगों को संभालकर रखें।
* अपने बच्चों के लिए प्रतिवर्ष निबंध की पुस्तक का नया एडीशन खरीदने के बजाए आप सामयिक विषयों के लिए पत्र-पत्रिकाओं के लेखों की मदद से निबंध तैयार करवा सकती हैं।
* पुरानी पत्रिकाओं में स्वेटर की डिजाइन एवं व्यंजन विधि, घरेलू नुस्खे ढूँढने में परेशानी न हो इसलिए प्रत्येक पत्रिका के मुखपृष्ठ पर सूची बनाकर लगाने से या फ्लेग लगाने से आपको चाही गई डिजाइन व व्यंजन विधि, घरेलू नुस्खे ढूँढने में परेशानी नहीं होगी और समय भी बचेगा।
* पत्रिकाओं को लोहे या दीमक प्रूफ रेक में ही रखें। इन्हें नम स्थानों एवं अँधेरे, बंद कमरे में कभी नहीं रखना चाहिए।
* अलमारी और रेक को कीड़ों से मुक्त करने के लिए बुक सोल्यूशन का प्रयोग भी किया जा सकता है।
* रेक की निरंतर सफाई और देखरेख करना आवश्यक है। अलमारियों, रेक और पत्रिकाओं पर धूल नहीं जमने देना चाहिए।
* बरसात के दिनों में पत्रिकाओं की विशेष निगरानी रखना आवश्यक है। इन्हें समय-समय पर थोड़ी धूप दिखाते रहना चाहिए।
* फिनाइल और कपूर की गोली रेक में रखने से कीड़े पास नहीं आते हैं।
* पत्र-पत्रिकाओं को छोटे बच्चों की पहुँच से दूर रखें एवं गंदे या गीले हाथ से न छुएँ।
* अलग-अलग पत्रिकाओं को अलग-अलग शेल्फ/रेक में रखें। रेक या आलमारी को एकदम दीवार से सटाकर न रखें।

