1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार

मगर भूल जाने को जी चाहता है

जिगर

जिगर
NDND
न अब मुस्कराने को जी चाहता है,
न आँसू बहाने को जी चाहता है।

सताते नहीं वह तो उनकी तरफ़ से,
ख़ुद अपने सताने को जी चाहता है।

तुझे भूल जाना तो है ग़ैर मुमकिन,
मगर भूल जाने को जी चाहता है।

बहुत देर तक छुपके तेरी नज़र से
तुझे देख पाने को जी चाहता है।

हसीं तेरी आँखें, हसीं तेरे आँसू,
यहीं डूब जाने को जी चाहता है।

जिगर अब तो वह ही यह कहते हैं मुझसे,
तेरे नाज़ उठाने को जी चाहता है।