प्यार में फासला नहीं चलता
देवमणि पांडे
जब तलक रतजगा नहीं चलता
इश्क क्या है पता नहीं चलता
और दिल के करीब आ जाओ
प्यार में फासला नहीं चलता
कोई दुनिया है क्या कहीं ऐसी
जिसमें शिकवा गिला नहीं चलता
दिल अदालत है, इस अदालत में
वक़्त का फैसला नहीं चलता
उस तरफ चल के तुम कभी देखो
जिस तरफ रास्ता नहीं चलता
लोग चेहरे बदलते रहते हैं
कौन क्या है पता नहीं चलता।
इश्क क्या है पता नहीं चलता
और दिल के करीब आ जाओ
प्यार में फासला नहीं चलता
कोई दुनिया है क्या कहीं ऐसी
जिसमें शिकवा गिला नहीं चलता
दिल अदालत है, इस अदालत में
वक़्त का फैसला नहीं चलता
उस तरफ चल के तुम कभी देखो
जिस तरफ रास्ता नहीं चलता
लोग चेहरे बदलते रहते हैं
कौन क्या है पता नहीं चलता।

