1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. क्यों बदल जाते हो तुम?

क्यों बदल जाते हो तुम?

मैं
संतोष चौबे
NDND
इसमें कोई शक नहीं
कि मैं तुम्हारा सम्मान करता हूँ
अक्सर भर आता है दिल मेरा
तुम्हारे प्रति प्यार से
दब जाता हूँ मैं
जाने अनजाने
तुम्हारे उपकार से
वैसे तो हम
साथ ही रहते हैं
मिलते हैं
एक दूसरे से
दिल की कहते हैं
और लोगों का क्या
हम खुद मानते हैं
कि हम दोस्त हैं

पर एक बात बताओं मेरे दोस्त
मेरी रचना में आते ही
क्यों बदल जाते हो तुम?
दिखते हो क्यों मेरे दुश्मन
मेरी कहानी में तुम?