एचपी की नई टेबलेट नोटबुक
|
एचपी के इस टीएक्स2 पीसी में उपभोक्ता सिर्फ स्क्रीन टच करते ही फोटो, म्यूजिक, वीडियो और इंटरनेट पर रखी जानकारी का उपयोग कर सकते हैं।
इस नोटबुक में एक और खास तकनीक का प्रयोग किया गया है। इसमें प्रयोग की गई 'केपेसिटिव मल्टी-टच तकनीक' की मदद से यह एक बार में एक से ज्यादा अँगुलियों से दिए गए निर्देश को भी
पहचान सकता है।
इसकी कन्वर्टिबल डिजाइन के कारण उपभोक्ता इसको 3 मोड में उपयोग कर सकते हैं-पीसी, टेबलेट और डिस्प्ले। इसमें दिए गए डिजिटल इंक पेन की मदद से इसको टेबलेट पीसी में बदला जा सकता है और इस पर लिखने के साथ ड्रॉइंग भी की जा सकती है। इस टेबलेट के लिए आप एचपी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं।

