फैसला बिहार व यूपी वालों के हाथ
द्वारका विधानसभा क्षेत्र
"दिल्ली का लालू" कहे जाने वाले महाबल मिश्रा हैट्रिक लगाने को बेताब हैं। पिछले दो चुनाव में जीत का परचम लहरा चुके इस कांग्रेसी विधायक ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वोटरों को लुभाने की कवायद शुरू कर दी है। परिसीमन ने उनके सामने भी परेशानी खड़ी की है। उनके परम्परागत वोटरों का कुछ हिस्सा खिसक गया है। शायद यही वजह है कि नए जुड़े क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने में वे अभी से जुट गए हैं।
पिछले चुनाव में नसीरपुर से विजयी रहे कांग्रेसी उम्मीदवार महाबल मिश्रा अब द्वारका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जहाँ तक टिकट मिलने का सवाल है वह उन्हें मिलना लगभग तय है क्योंकि इस क्षेत्र में कांग्रेस के पास और कोई विकल्प फिलहाल नहीं दिखता। इस क्षेत्र में अधिकतर अनधिकृत कॉलोनियाँ हैं लेकिन पिछले दिनों लगभग सारी कॉलोनियों को नियमित कर दिया गया। कहीं न कहीं इसका फायदा कांग्रेस के साथ-साथ महाबल मिश्रा को भी मिलेगा।
यह कहना गलत नहीं होगा कि फिलहाल प्रदेश कांग्रेस के पास वह एकमात्र पुरबिया चेहरा हैं। यहाँ हार-जीत सीधे-सीधे बिहार व यूपी के मतदाताओं की राय से तय होती है। महाबल मिश्रा बिहारी हैं, लिहाजा पूर्वांचलियों की बड़ी जमात उनके साथ हैं। इसका फायदा उन्हें पिछले दो चुनावों में तो बाकायदा मिला। अब तीसरी बार मिलता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
पूरबियों का महापर्व छठ अब से कुछ ही दिन बाद है। या यूँ कहे कि चुनाव से कुछ पहले है। लिहाजा पूरबियों को अपनी ओर खींचने के लिए पार्टी व उम्मीदवार छठ पर्व के विशाल आयोजन में लग गए हैं। महाबल मिश्रा को अब तक स्थानीय लोगों का समर्थन मिलता रहा है। यह बात भी सही है कि चुनाव जीतने के बावजूद क्षेत्र में कुछ काम बाकी रह गए हैं इसलिए थोड़ी बहुत नाराजगी तो लोगों में होगी है। वास्तव में इस विधानसभा इलाके में बिजली-पानी की समस्या हैं। लिहाजा कुछ लोगों में मिश्रा व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नाराजगी है, लेकिन इस क्षेत्र में उनके समर्थकों की संख्या भी कम नहीं है।
अब तक जो बात श्री मिश्रा के पक्ष में जा रही है, वह है भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर किसी खास नाम को लेकर आम सहमति नहीं बन पाना। यदि उनके पिछले प्रतिद्वंद्वी विनोद शर्मा कमल का निशान लाने में कामयाब रहे, तब तो लड़ाई जोरदार होगी। कांग्रेस के इस मजबूत माने जाने वाले नेता के खिलाफ भाजपा एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश में जुटी है। पिछले चुनाव में महाबल मिश्रा करीब साढ़े पाँच हजार वोट से विजयी हुए थे। लेकिन परिसीमन के कारण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले इस थोड़े से बदलाव से मुकाबला शायद एकतरफा तो नहीं लेकिन दिलचस्प जरूर होगा। (नईदुनिया)