खूबसूरत नाखूनों के लिए...
ND
* नाखूनों की उम्र बढ़ाने के लिए हमेशा अच्छी और ब्रांडेड कंपनी के नेल पेंट्स ही इस्तेमाल में लाएं ।
* नेलपॉलिश लगाते समय ब्रश में हमेशा कम मात्रा में ही नेल पेंट लीजिए।
* नाखूनों पर पड़े पीले धब्बे हटाने के लिए गुनगुने नींबूयुक्त पानी में नाखूनों को कुछ देर तक रखें।
* खाने में गाजर का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें, जिससे नाखूनों को कैल्शियम सही मात्रा में मिलता रहे। साथ ही प्याज व मछली का ज्यादा उपयोग करें, क्योंकि प्याज व मछली से हमारे शरीर को सल्फर और सिलिकॉन मिलता रहेगा।
ND
* नाखूनों को रोजाना साफ करें। ताकि उनमें मैल न फंसा रह सके।
* समय-समय पर नाखूनों की ऑलिव ऑइल से मालिश करें।
* खाना खाने से पहले हाथों और नाखूनों को अच्छी तरह धोकर साफ करें। ताकि नाखूनों द्वारा होने वाली बीमारियों से बचा जा सकें।
इन बातों का ध्यान रखने से आपका शरीर भी स्वस्थ बना रहेगा और सौंदर्य भी बरकरार रहेगा।

