डिगा नहीं पाए लाखों यूरो
BBC
शायद हां शायद ना..।
जर्मनी में एक सैनिक ने इस रकम को लौटा दिया, लेकिन दो दिनों के बाद। एक जर्मन सैनिक ने दो दिनों तक दस लाख से ज्यादा यूरो से भरे बक्से को अपने पास रखने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिए हैं।
जर्मन मीडिया के अनुसार इस सैनिक को पैसों से भरा ये बक्से एक मोटरवे पर मिले।
मंशा : एक लॉरी से ये बक्से सड़क पर गिर पड़े और उसके बाद से ही अधिकारी इन बक्सों की तलाश कर रहे थे। ये घटना बवेरियन शहर में हुई।
इस सैनिक ने पैसों से भरे बक्से पुलिस को सौंप दिए हैं और अब पुलिस इस बात पर विचार कर रही है कि क्या उस पर कोई आपराधिक मामला बनता है या नहीं।
क्षेत्रिय वरिष्ठ वकील रायनर वोट ने एक समाचार एजेंसी ने कहा कि ये अभी तक स्पष्ट नहीं है कि किस मंशा से इस आदमी ने पैसों से भरे बक्से को दो दिनों तक अपने पास रखा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लॉरी का एक दरवाजा अचानक खुला और ये बक्से बाहर गिर पड़े।

