1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (30.07.2011)

शनिवार, 30 जुलाई 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- कृष्ण, तिथि- अमावस्या मंगलरात्रि 12.10 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन- 1432, मु. मास- शाबान, तारीख- 28, नक्षत्र- पुनर्वसु प्रात: 7.13 पश्चात पुष्य मंगलरात्रि 5.58 पश्चात आश्लेषा, योग- वज्र दिन 01.49 पश्चात सिद्धि, सूर्योदयकालीन करण- चतुष्पाद, चन्द्रमा- कर्क राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- नक्षत्र क्षय दिवस।

दिन- अशुभ।

मुहूर्त- दानादि कार्य का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व में।

दिन का पर्व- दीप पूजन, दर्श अमावस्या।

उपयोगी ज्ञान- पर्स हमेशा दाहिने ओर रखना समृद्धिदायक होता है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- गरीब एवं भिखारी को अन्न-वस्त्र का दान करें।

शुभ समय- प्रात: 6.07 से 8.05, दिन 12.33 से 2.31 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो प्रात: 09.15 से 10.54 तक शुभ कार्य टालें।