1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख

ग्रह बताएँगे कैसा होगा घर?

आचार्य प्रणयन पाठक ग्रह घर
ND
ग्रहों के आपसी आकर्षण से यह पता चलता है कि जातक के पास स्वयं का मकान होगा या नहीं। यदि होगा तो कितना बड़ा होता। कैसा होगा। हर व्यक्ति का सपना होता है, उसका अपना एक घर हो।

जन्म पत्रिका से यह ज्ञात किया जा सकता है कि आपका अपना घर कब और कैसा होगा। कारकांश कुंडली में शनि-राहू-चंद्र-शुक्र का चतुर्थ स्थान में शुभ संयोग बनता है तो जातक महलों में रहने का सुख भोगता है। यदि चंद्र व शुक्र चतुर्थ चतुर्थेश-कर्मेश चंद्र-शनि युक्त हों तो जातक का 28 या 35 वर्ष की उम्र में मकान बन जाता है।

कारकांश कुंडली चतुर्थ में केतु या मंगल हो तो चतुर्थ में गुरु-सूर्य-राहु होने से जातक के पास पुराना मकान होता है। अन्यथा वह जीवन में लकड़ी का उपयोग अधिक करता है। कन्या लग्न हो तथा गुरु-शुक्र की युति कर्म में एवं नवम में मंगल हो तो 28 वर्ष की उम्रमें जातक का मकान बनता है। चतुर्थ एवं लग्न के स्वामी ग्रह लग्न या चतुर्थ भाव में बलवान होकर बैठे हुए हों तो जातक को अचानक ही मकान का योग 25 से 28 वर्ष की उम्र में बन जाता है।

यदि चतुर्थ पर पाप प्रभाव हो तो भवन योग 40 वर्ष की उम्र के बाद बनता है। कई बार योग बन-बनकर टल जाता है। चतुर्थेशत्रिक भावों में स्थित हो तो जातक को अपने नाम से भवन निर्माण नहीं करवाना चाहिए। अन्यथा कष्ट उठाना पड़ता है। चतुर्थ कारक या चतुर्थेश मेष, कर्क, तुला या मकर राशि में हो तो जातक का बार-बार स्थानांतरण होता है या वह एक ही भवन में नहीं रह पाता है। चतुर्थेश यदि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि में हो तो व्यक्ति एक ही मकान में अपना जीवन व्यतीत करता है।