21 मार्च को दिन-रात होंगे बराबर
अपनी घड़ी अनुसार चलेगी पृथ्वी
ND
जानकारी देते हुए ज्योतिर्विद डॉ. एच.सी. जैन ने बताया कि यह वर्ष में दो बार घटित होने वाली घटना है। एक, जब सूर्य उत्तरायण चलते हुए दक्षिण गोल से उत्तर गोल की तरफ झुकता है अर्थात सूर्य सायन मेष राशि में प्रवेश करता है। यह घटना इस बार 20 मार्च रात्रि 11 बजकर 1 मिनट पर होगी। इस कारण 21 मार्च को दिन-रात समान होंगे।
21 मार्च के बाद दिन बड़े होते जाएँगे और रातें छोटी हो जाएँगी। दिन बड़े होते-होते 14 घंटे 24 मिनट के हो जाएँगे और रातें छोटी होते-होते मात्र 9 घंटा 36 मिनट की रह जाएँगी। वहीं सूर्य प्रज्ञप्ति में बताया है कि पृथ्वी के बीच छ: पर्वतों के आने से यह कहीं ऊँची, कहीं नीची है।
अतः ऊँचाई व नीचाई अर्थात् अक्षांश व देशांतर के दिनमान में मामूली अंतर हो सकते हैं। इस दिन को विश्व दिन भी कहते हैं। वहीं विशुभ दिन सूर्य सायन तुला में प्रवेश के दिन होता है, उस दिन भी दिन-रात समान समय के होते हैं।

