1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. योग
  4. »
  5. आलेख
  6. योग उपकरण का अमेरिका में पेटेंट

योग उपकरण का अमेरिका में पेटेंट

अमेरिकी योग संस्थान
FILE
अमेरिका पेटेंट और व्यापार चिह्न कार्यालय (यूएसपीटीओ) ने अब तक योग से संबंधित लगभग 168 योग उपकरणों के पेटेंट किए हैं। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अश्वनी कुमार ने राज्यसभा में सैयद अजीज पाशा के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

उन्होंने बताया कि महानियंत्रक पेटेंट डिजाइन तथा व्यापार चिह्न डाटाबेस से यह पता चलता है कि यूएसपीटीओ ने मुख्यत: योग संबंधी यंत्रों एवं उपकरणों जैसे कि योग संबंधी गद्दों, ग्रिप ब्लॉक, योग संबंधी मोजे, स्ट्रेचिंग यंत्र आदि में 168 पेटेंट को स्वीकृति प्रदान की है।

कुमार ने कहा कि इसी प्रकार योग संबंधी उपकरणों पर लगभग 3700 व्यापार चिह्न हैं, जिन्हें यूएसपीटीओ द्वारा पंजीकृत एवं लंबित व्यापार चिह्न डाटाबेस में सूचीबद्ध किया गया है। (एजेंसी)