1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. योग
  4. »
  5. आलेख
  6. केरली पंचकर्म चिकित्सा पद्धति

केरली पंचकर्म चिकित्सा पद्धति

आयुर्वेद और योग द्वारा तनाव से मुक्ति

केरला केरली पंचकर्म चिकित्सा पद्धति
ND
आज की इस भाग-दौड़भरी जिंदगी में दो पल सुकून के बिताना बहुत ही मुश्किल हो गया है। इस कारण व्यक्ति आज कई मानसिक रोगों व तनाव का शिकार हो चुका है, लेकिन इन समस्याओं का समाधान ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त केरली पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से संभव हो सका है।

इस पद्धति में हर्बल तेलों व पावडरों से मसाज द्वारा प्राकृतिक वातावरण में व्यक्ति का उपचार किया जाता है। यह केरली थैरेपी मुख्य रूप से केरल से आए डॉक्टरों व थैरेपिस्टों के माध्यम से की जाती है। लोगों को इन सुविधाओं का लाभ शिवपुरी लिंक रोड स्थित आरोग्यम केंद्र पर दिया जा रहा है।

आइए जानते हैं आरोग्यम केंद्र में संचालित विश्व प्रसिद्ध केरली पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के बारे में।

कौन-सी थैरेपियाँ हैं संचालित- अभ्यंगम, शिरोधारा, नेत्रतर्पण, पिडिचल, कटिवस्ति, उर्द्धवर्तनम, किझी, शिरोवस्थी, फूट मसाज, फैशियल एंड फेस पैक और वेट लॉस पैकेज।

थैरेपी के फायदे- रक्तसंचार बढ़ता है, जिससे त्वचा कांतिमय होती है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को हटाकर वजन कम होता है। आर्थराइटिस, मधुमेह, तनाव, गठिया, लकवा आदि रोगों से राहत। सिरदर्द व चिंता दूर होती है। स्मरण शक्ति बढ़ती है। एड़ी में दर्द, जोड़ों में दर्द, फटी व थकी एड़ियों में फायदा। नेत्र रोगों से राहत।

दूर होता है मानसिक तनाव- आरोग्यम केंद्र की संचालिका डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि हमारे यहाँ प्राकृतिक वातावरण में लोगों को विभिन्न तरह की आयुर्वेदिक थैरेपीज दी जाती हैं, जो कि न केवल मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक होती हैं, बल्कि उनसे शरीर को आराम भी पहुँचता है। विभिन्न हर्बल तेलों व पावडरों से बॉडी मसाज कर स्टीम बाथ दी जाती है, जिससे माँसपेशियों में सुचारू रूप से रक्तसंचार होने लगता है।

योग की भी है सुविधा- आरोग्यम में थैरेपी के साथ-साथ लोगों को योग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। योग गुरु दीपेंद्र तिवारी द्वारा लोगों को सुबह व शाम योग के विभिन्न आसन जैसे प्राणायाम, षटकर्म, मेडिटेशन, योगासन आदि कराया जाता है। उनका कहना है कि शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए यदि आयुर्वेदिक थैरेपी के साथ योग भी किया जाए तो शरीर को अधिक फायदा पहुंचता है।

हर्बल टी के फायदे- प्राकृतिक वातावरण में योग व आयुर्वेदिक थैरेपियों से उपचार लेने के बाद इस केंद्र पर लोगों को हर्बल टी मुख्य रूप से दी जाती है। चूँकि हर्बल टी में अदरक, तुलसी, मैथी आदि का मिश्रण होता है, जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है व खाना भी जल्दी हजम हो जाता है। गुणकारी तत्वों व अपने लाजवाब स्वाद के कारण हर्बल टी यहाँ पर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।