उम्र को बढ़ने से रोके 'तिब्बती योगा'
FILE
उम्र को रोकने का एक कारगर उपाय है 'तिब्बती योगा'। इसमें कुछ खास बात है जो आपको जवान बनाए रखने में सक्षम है बशर्ते की आप इसका ईमानदारी से पालन करते हैं। 'तिब्बती योगा में अनुशासन का बहुत महत्व है। यहां प्रस्तुत है तिब्बती योगा की मुख्य मुख्य बातें।
1.श्वास पर नियंत्रण
2.नियमित ध्यान
3.अनुशासनबद्ध जीवन
4.उचित आहार
5.फलों का ज्यूस
6.शुद्ध वातावरण
8.पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए योगासन।
9.इसके अलावा कुछ खास तरीके से किए जाने वाले अंग संचालन।
आपकी आयु आपके शरीर की उपचय और अपचय की क्रियाओं पर निर्भर है। यानी यदि आपके शरीर में अपचय की तुलना में उपचय की क्रियाएं बढ़ रही होती हैं तो इसका मतलब आप बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे हैं। तिब्बती लामा योगाभ्यास इस हेतु ही करते हैं कि अंतःस्त्रावी ग्रंथियों के क्रम और चक्रों को उचित व्यवस्था में स्थित किया जा सके।
शरीर की चयापचयी क्रियाओं में संतुलन स्थापित कर शरीर के चक्र को सुधारकर शरीर को पूरी तरह दुरुस्त किया जा सकता है।

