सम्बंधित जानकारी
- हां, मैं आज की नारी हूं... यह हैं मेरे 11 हथियार...
- महिलाओं को मालूम होना चाहिए कि ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को कैसे कम करें? जानिए 6 डाइट टिप्स
- ऑस्ट्रेलिया में NRI महिला डॉक्टर की हत्या, सूटकेस से बरामद हुआ शव
- महिला दिवस पर अपनी सहेलियों को दें ये उपहार, तो ताउम्र बना रहेगा प्यार
- क्यों न इस महिला दिवस पर आप भी दिखें सेलिब्रिटी की तरह ग्लैमरस? पढ़ें, 4 ब्यूटी टिप्स
महिलाओं के लिए यह अच्छी बातें बोली हैं इन खास लोगों ने...
महिला दिवस विशेष : अनमोल वचन
प्राचीन काल से ही नारी को नारायणी का दर्जा प्राप्त है परंतु समय के साथ-साथ उसके सम्मान स्थिति और उससे जुड़ी परिस्थितियों में कई परिवर्तन भी आए। महान व्यक्तित्वों द्वारा नारी को लेकर कहे गए सुविचार आज भी उतने ही सम्मान के साथ अस्तित्व में है। जानिए महिलाओं के बारे में किसने क्या कहा -
1.मैं किसी समुदाय की प्रगति, उस समुदाय में महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापता हूं।
बाबा साहेब अंबेडकर
2.कुछ सच्ची, ईमानदार और ऊर्जावान महिलाएं, जितना कोई भीड़ एक सदी में कर सकती है उसके मुकाबले 1 वर्ष में कर सकती हैं।
स्वामी विवेकानंद
3.‘एक आदमी को पढ़ाओगे तो एक व्यक्ति शिक्षित होगा। एक स्त्री को पढ़ाओगे तो पूरा परिवार शिक्षित होगा।
महात्मा गांधी
4. एक रानी की तरह सोचिए, रानी असफलता से नहीं डरती क्योंकि वह सफलता की एक सीढ़ी है।
ओपेरा विनफ्रे
5. हर चीज से बढ़कर अपने जीवन की नायिका बनिए शिकार नहीं।
नोरा एफ्रेन
6. महिलाएं समाज की सच्ची शिल्पकार होती हैं।
चेर
7. पुरुष अपना भाग्य नियंत्रित नहीं करते। उसके जीवन में मौजूद औरत अपने गुणों से उसके लिए भाग्य निर्माण करती है।
मार्क्स
8. हम प्राचीन भारत की नारियों को आदर्श मानकर ही नारी का उत्थान और सशक्तीकरण कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद
9. नारी ही परिवार और समाज की केन्द्र-बिन्दु है।
स्वामी विवेकानंद
