Hanuman Chalisa
Thu, 12 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. नायिका स्पेशल
  4. men want qualities women

पुरूष चाहते हैं महिलाओं में ये 9 खूबियां

men
हर महिला की चाहत होती है कि उनमें ऐसी खूबियां हों जो पुरूषों को पसंद आएं। परंतु पुरूषों को महिलाओं की कौन सी खूबियां पसंद हैं यह जानना थोड़ी टेढ़ी खीर है। कई पुरूषों ने खुलकर महिलाओं को लेकर अपनी पसंद जाहिर की। उन खूबियों में ये 9 खूबियां बार बार दोहराईं गईं। तो जानिए क्या है पुरूषों को आप में पसंद। 


 
 
1. खूबसूरती : बात अगर पहली या कम मुलाकातों की है तो महिलाओं का चेहरा और उनकी खूबसूरती पुरूषों को महिलाओं में पसंद आने की पहली वजह है। बाकी की मुलाकातों के बाद आप की अंदर की खूबसूरती उन्हें पसंद आएगी और यहीं मायने भी रखेगी। 
 
2. ईमानदारी : हर रिश्ते में ईमानदारी की अहमियत बहुत खास है। पुरूष महिलाओं में ईमानदारी का गुण खास चाहते हैं। महिलाओं पर शक करना उन्हें भी पसंद नहीं। 
 
3. भावनाएं : महिलाओं पर विभिन्न परिस्थितियों का कैसा असर होता है, इससे पुरूष खास प्रभावित होते हैं। रिश्ते में तमाम उतार चढाव आते हैं और ऐसे में व्यक्त की गईं भावनाएं पुरूषों की पसंद ना पसंद निश्चित करती हैं। 
 
4. स्टाइल : महिलाओं की ड्रेसिंग, उनका स्टाइल सेंस और प्रोजेक्शन का तरीका उन्हें पुरूषों की नजर में चढ़ा देता है। बहुत अधिक मेकअप और बहुत कम कपड़े पुरूषों को आकर्षित नहीं करते परंतु स्टाइल वे भी चाहते हैं। 
 
5. प्यार : पुरूषों को महिलाओं के प्यार का भरोसा होना चाहिए। प्यार उनकी भी जरूरत है। 
 
6. फिगर : पुरूषों की पसंद का सही अंदाजा चाहते हैं तो मान लीजिए कि वे अच्छे फिगर  को पसंद करते हैं। 
 
7. एटीट्यूड : पुरूषों को सही समय पर सही व्यवहार करने वाली महिलाएं पसंद होती हैं। पुरूष खुलकर बोलने वालीं और काफी हद तक अपने मर्जी से चलने वाली महिलाएं पसंद करते हैं। 
 
8. दोस्ताना व्यवहार : पुरूष महिलाओं से दोस्ताना व्यवहार चाहते हैं। जिनके पास उन्हें कंफर्ट महसूस हो। 
 
9. स्मार्टनेस : महिलाएं स्मार्ट और इंटेलीजेंट हो तो पुरूष उन्हें तुरंत पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें
इस दीपावली पर बनाएं लजीज मालपुए...