सम्बंधित जानकारी
- नंदीग्राम से जीतीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से हराया
- पार्थ चटर्जी बोले, बंगाल के लोगों ने ममता पर बार-बार हुए हमलों का करारा जवाब दिया
- Election Result 2021 : चुनावी जीत और जश्न के माहौल पर चुनाव आयोग सख्त, तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
- नतीजे आने के बीच ‘पीके’ ने कहा, अब छोड़ दूंगा चुनावी ‘रणनीति’
- Exit Poll 2021 : बंगाल में TMC का पलड़ा भारी, ममता दीदी कर सकती हैं वापसी
Mamta Banerjee | ममता बनर्जी ने जीत के बाद छोड़ी व्हील चेयर, पैदल चलकर आईं, कार्यकर्ताओं को कही बड़ी बात
पश्चिम बंगाल में शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान चौंकाने वाली बात यह रही कि वे व्हील चेयर पर नहीं बल्कि पैदल चलकर आईं।
अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही कहा कि वे कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने विजयी जुलूस निकालने के लिए मना किया।
मार्च को नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के बाद बिरुलिया में लोगों से मिलने के दौरान ममता के पैर में चोट लग गई थी। ममता ने भाजपा के लोगों पर हमले का आरोप लगाया था।
इसके बाद उन्हें कोलकाता के SKM हॉस्पिटल में तीन दिन तक एडमिट रहना पड़ा। ममता ने व्हील चेयर पर ही चुनावी कैंपेन किया था। हालांकि भाजपा ने ममता की चोट को नौटंकी बताया था।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 से बने हालात से निपटना उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में रहेगा। बनर्जी ने राज्य में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत को लोगों की जीत करार दिया।
पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संक्षिप्त संदेश में बनर्जी ने कहा कि हमारे लिए कोविड-19 से निपटना शीर्ष प्राथमिकता में रहेगा....यह बंगाल की जीत है और केवल बंगाल ही ऐसा कर सकता है।
