Spanish Flu (1918-1920)
— Gul Zaidi (@gulzaidii) June 7, 2020
Glimpses from the last #pandemic over a 100 years ago. Life has come a full circle and we still stand at the same spot. History repeats! pic.twitter.com/bGa3pvrbjp
कमर तक प्लास्टिक कवर पहनी दो महिलाओं की यह तस्वीर 1953 में अमेरिका के फिलाडेल्फिया में खींची गई थी। यह तस्वीर एसोसिएटेड प्रेस की फोटो गैलरी में मिली। इसके कैप्शन में लिखा गया है, ‘20 नवंबर, 1953 को स्मॉग और धुएं के प्रभावों से आंखों को बचाने के लिए मेरिल बुश और रुथ न्यूर ने युद्ध में बचे गैस कैप का इस्तेमाल किया।’
कोन के आकार का पारदर्शी फेस मास्क पहनी दो महिलाओं की यह तस्वीर 1939 में कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में क्लिक की गई थी। यह तस्वीर ‘flickr’ में है। फोटो के विवरण में बताया गया है कि बर्फीले तूफान से बचने के लिए महिलाओं ने प्लास्टिक फेस प्रोटेक्टर पहन रखा था।
चेहरे पर स्कार्फ जैसा मास्क पहने दो महिलाओं की यह तस्वीर 1913 में क्लिक की गई थी। यह तस्वीर “alamy” के स्टॉक में है। फोटो के विवरण में लिखा गया है, ‘1913 में महिलाओं का फैशन। तुर्की के नोज वेल पर आधारित वेल का फैशन।’
गैस मास्क में बच्चे की प्रैम को धकेलती दो महिलाओं की यह तस्वीर 1941 में ली गई थी। यह तस्वीर “Getty Images ” फोटो स्टॉक में है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘9 जून, 1941: किंग्स्टन में एक सरप्राइज गैस टेस्ट के दौरान अपने बच्चे के प्रैम के साथ, गैस मास्क लगाए हुए एक मां।’