सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस के बढ़ते कहर के बीच सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान, दिल्ली में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन
- महाराष्ट्र के 5 शहरों में '112' एकल आपातकालीन हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई
- लॉकडाउन में मजदूरी मिलेगी या कटेगा वेतन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह फैसला
- भाजपा सांसद का महाराष्ट्र सरकार पर Coronavirus के मामले छुपाने का आरोप
- भारत में कोरोनावायरस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 10956 संक्रमित, 396 की मौत
बड़ा दावा, रामदेव की पतंजलि ने बनाई कोरोनावायरस की दवाई, ठीक हुए मरीज
नई दिल्ली। योगगुरु स्वामी रामदेव की संस्था पतंजलि ने दावा किया है कि उसने कोरोनावायरस (Coronavirus) की दवाई बना ली है। पतंजलि के दावे के मुताबिक दवाई के परिणाम भी अनुकूल रहे हैं।
आचार्य बालकृष्ण ने टीवी चैनलों से बातचीत करते हुए दावा कि है कि पंतजलि ने कोरोनावायरस की दवा बनाने में सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि दवाई से एक हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। बालकृष्ण ने दावा किया कि 80 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव मरीज उनकी दवाई से ठीक हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि दुनिया में दर्जनों देश कोरोनावायरस का टीका बनाने में में जुटे हुए हैं। भारत में भी इस दिशा में काम चल रहा है।
पिछले दिनों एक वेबसाइट से चर्चा करते हुए सीरम इंस्टीट्यूट पुणे के पुरुषोत्तमन ने कहा था कि अक्टूबर-नवंबर तक कोरोनावायरस का टीका बाजार में आ सकता है। उन्होंने कहा था कि भारत में यह टीका कम दरों पर ही उपलब्ध करवाया जाएगा।
