सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर पर ट्वीट कर उलझीं JNU छात्रा शहला राशिद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
- जानिए पीएम मोदी और छोटा राजन की वायरल तस्वीर का सच...
- यूपी पुलिस के कोतवाल के कंधे पर बैठकर जुएं बीनने लगा बंदर...VIDEO वायरल
- क्या JIO दे रहा है 6 महीने तक रोजाना 25 GB FREE डेटा...जानिए मैसेज का सच...
- कभी दाएं तो कभी बाएं हाथ में दिखा प्लास्टर, क्या फ्रैक्चर का नाटक कर रहे हैं शिवराज...जानिए सच...
क्या शेहला रशीद ने पहनी पाकिस्तानी झंडे वाली साड़ी...जानिए वायरल तस्वीर का सच...
जेएनयू में छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं शेहला रशीद ने हाल ही में चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया। इसके बाद से ही उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। तस्वीर में शेहला पाकिस्तानी झंडा वाली साड़ी पहनी हुई नजर रही है। तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शेहला एंटी-नेशनल है और पाकिस्तान का समर्थन करती है।
क्या है वायरल तस्वीर में?
तस्वीर के दो हिस्से हैं। एक ओर शेहला की हिजाब पहने तस्वीर है तो दूसरी तरफ उन्होंने पाकिस्तान के झंडे वाली साड़ी पहनी है। इस तस्वीर के पहले हिस्से में लिखा है ‘भारत में’ और दूसरे हिस्से में लिखा ‘विदेश में’।
तस्वीर शेयर कर लिखा जा रहा है- ‘नया ड्रामा…शेहला रशीद ने राजनीति छोड़ी। वह राजनीति में थी ही कब?? वह तो सिर्फ राष्ट्रविरोधी लोगों की सहायक थी।’
New drama .... #shehlarashid ....quits politics, when was she in Politics ?? She was just side kick of all ant Nationals..
— Areesha Ashi (@AreeshaAshi) October 9, 2019
“Malad main rehna hai to Aslam bhai, #AslamBhai kehna hai”#aslamshaikh, congress MLA from Malad West prohibits music in Garba Pandal#Aslam #AslamShaikh pic.twitter.com/R9UotAWrn3
क्या है सच?
वायरल तस्वीर को क्रॉप कर हमने साड़ी वाले हिस्से को रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमने पाया कि शेहला ने प्लेन ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है, न कि पाकिस्तानी झंडे वाली। इस तस्वीर को पिछले साल कई ट्विटर यूजर्स ने शेयर किया था। ये है असली तस्वीर-
सर्च रिजल्ट में हमें One India की एक रिपोर्ट में भी जिसमें शेहला की यह तस्वीर इस्तेमाल की गई है।
वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया है कि शेहला रशीद की पाकिस्तानी झंडे वाली साड़ी पहने तस्वीर फर्जी है। असल तस्वीर में शेहला ने प्लेन ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है।
