सम्बंधित जानकारी
- आइसोलेशन में अमिताभ बच्चन? शेयर की होम क्वारंटाइन स्टाम्प की फोटो
- COVID 19: दीपिका पादुकोण के बाद अनुष्का शर्मा ने लिया #SafeHandsChallenge, वीडियो वायरल
- बड़ी खबर, ईरान में 255 भारतीय Corona Virus के शिकार
- COVID-19: पति संग लंदन से लौटीं सोनम कपूर, एयरपोर्ट पर इंतजाम देख की भारत सरकार की तारीफ
- Corona virus: workplaces पर रखें इन बातों का ध्यान
क्या हेयर ड्रायर की गर्म हवा से खत्म होगा कोरोना वायरस...जानिए सच...
सोशल मीडिया पर आए दिन कोरोना वायरस के अजीब-अजीब उपचार आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि बाल सुखाने वाली हेयर ड्रायर से निकलने वाली गर्म हवा से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है।
क्या है वायरल वीडियो में-
वायरल वीडियो में Dr Dan Lee Dimke दावा करते हैं कि नथुने और नाक के भीतरी हिस्से में बाकी शरीर की अपेक्षा तापमान कम रहता है और वहीं कोरोना वायरस रहते हैं। इसलिए हेयर ड्रायर की गर्म हवा के जरिये वहां का तापमान 56 डिग्री सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर कोरोना वायरस को मारा जा सकता है। Dimke इस प्रक्रिया को Cold Arrest Procedure बताते हैं।
यह फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
U can kill corona virus using a hair dryer by raising ur air in lung temperature to 56 C. pic.twitter.com/hVOPCpx1LG
— Munir Ahmed Tariq (@Brig_Munir) March 16, 2020
क्या है सच-
इंदौर के नाक, कान, गला एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. सुबीर जैन ने बताया कि यदि तापमान 56 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच जाएगा, तो नाक से खून बहना शुरू हो सकता है और नाक की मुकस मेम्ब्रेन जल सकती है। डॉ. जैन ने कहा कि यह बहुत खतरनाक है, इसे आजमाने की कोशिश भी न करें।
हमने Dr Dan Lee Dimke के बारे में भी सर्च किया, तो पाया कि वे पेशेवर मेडिकल डॉक्टर नहीं हैं। Dinke एक एस्ट्रोनॉमर, हिप्नोटिस्ट और एक इंटरनेट सूचना-मार्केटिंग फर्म future-world.com के सीईओ हैं।
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि हेयर ड्रायर की गर्म हवा से कोरोना वायरस को खत्म करने का दावा फर्जी ही नहीं बल्कि बेहद खतरनाक भी है।
