1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. वट सावित्री व्रत
  4. Vat savitri vrat 2024

Vat savitri vrat : वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Vat Savitri Vrat 2024
Highlights : 
 
2024 में वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा।  
वट सावित्री पूजा का शुभ मुहूर्त जानें।  
Vat savitri vrat 2024 : वर्ष 2024 वट सावित्री अमावस्या व्रत 06 जून, गुरुवार को रखा जाएगा। और वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 21 जून 2024, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री अमावस्या और पूर्णिमा के दिन व्रत रखने से घर-परिवार में समृद्धि, सुख-शांति आती है और पति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है। बता दें कि इस व्रत में वट/ बरगद के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व कहा गया है, क्योंकि इसमें ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास होता है। 
 
आइए यहां जानते हैं 2024 में वट सावित्री व्रत  कब रखा जाएगा और पूजन के शुभ मुहूर्त क्या हैं... 
 
वट सावित्री अमावस्या और पूर्णिमा 2024 के शुभ मुहूर्त : Vat Savitri Vrat 2024 Muhurat 
 
वट सावित्री अमावस्या व्रत : 06 जून 2024, गुरुवार
 
वट सावित्री अमावस्या तिथि का प्रारंभ - 05 जून 2024 को सायं 07:54 मिनट से। 
अमावस्या तिथि का समापन - 06 जून 2024 को शाम 06:07 मिनट पर होगा।  
 
इसी तरह वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 21 जून 2024, शुक्रवार को रखा जाएगा।  

वट सावित्री पूर्णिमा 2024 के शुभ मुहूर्त : Vat Savitri Purnima Muhurat 2024  
 
ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा का प्रारंभ - 21 जून 2024, शुक्रवार सुबह 07:31 मिनट से, 
ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तिथि की समापन - 22 जून, शनिवार को सुबह 06:37 मिनट पर। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें