सम्बंधित जानकारी
- वसंत पंचमी : Vasant Panchami 2021, जानिए मां सरस्वती के पूजन की सरल विधि
- वसंत पंचमी 2021 : Vasant Panchami के दिन कैसे चमकाएं भाग्य, 12 राशियों के लिए उपाय
- वसंत पंचमी 2021 :आने वाली है वसंत पंचमी, जानिए विद्यार्थी क्या करें
- Vasant panchami : वसंत पंचमी पर पढ़ें मां सरस्वती के पवित्र नाम....
- मां सरस्वती की आराधना से ये 3 भक्त बन गए थे विद्वान, आप भी जानिए
वसंत पंचमी पर पढ़ें देवी सरस्वती के दिव्य मंत्र, होगी विद्या, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति
वसंत पंचमी मां सरस्वती को प्रसन्न करने का दिन है। वीणावादिनी मां शारदा का स्वरूप जितना सौम्य है उनके लिए जपे जाने वाले मंत्र उतने ही दिव्य हैं। इस दिन इन मंत्रों को पूर्ण श्रद्धापूर्वक पढ़ने से बल, विद्या, बुद्धि, तेज और ज्ञान की प्राप्ति होती है।
* 'ऎं ह्रीं श्रीं वाग्वादिनी सरस्वती देवी मम जिव्हायां। सर्व विद्यां देही दापय-दापय स्वाहा।'
* 'सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नम:।
वेद वेदान्त वेदांग विद्यास्थानेभ्य एव च।।
सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने।
विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।।'
* एकादशाक्षर सरस्वती मंत्र : ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः।
* 'वर्णानामर्थसंघानां रसानां छन्दसामपि। मंगलानां च कर्त्तारौ वन्दे वाणी विनायकौ॥'
अर्थातः अक्षर, शब्द, अर्थ और छंद का ज्ञान देने वाली भगवती सरस्वती तथा मंगलकर्ता विनायक की मैं वंदना करता हूं। - श्रीरामचरितमानस
वसंत पंचमी के दिन शिव पूजन का भी विशेष महत्व है। इस दिन भगवान भोले की पार्थिव प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक किया जाता है।
