जब राष्ट्रगान ही भूल गए यूपी के सांसद | National Anthem
मुरादाबाद। खबर है कि मुरादाबाद से सपा के सांसद डॉ. एसटी हसन जब 15 अगस्त को गलशहीद ध्वजारोहण के लिए पहुंचे तो व वहां अजीब सा वाकया हो गया। ध्वजारोहण के बाद सांसद महोदय राष्ट्रगान ही भूल गए तथा पहली पंक्ति के बाद सीधा- जय हे जय हे… बोलकर राष्ट्रगान खत्म कर दिया।
आम लोगों में प्रतिक्रिया रही कि जब सांसद और देश को चलाने वाले लोग ही राष्ट्रगान भूल जाएंगे तो आम लोगों तक इसका क्या संदेश जाएगा तथा वहीं कुछ लोगों ने इसे राष्ट्र गान का अपमान बताया।

