सम्बंधित जानकारी
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या के कायाकल्प की प्रक्रिया जारी, जनपदों में भी गजब का उल्लास
- राजनाथ दहाड़े, जहाज के हमलावरों को समुद्र की गहराई से भी ढूंढ निकालेंगे
- राजा रघुराज प्रताप सिंह पहुंचे अयोध्या व किया रामलला का दर्शन...
- अयोध्या के श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 22 जनवरी को लैंड करेंगे करीब 100 विमान
- बड़ी खबर, AICC का एमपी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति भंग करने का फैसला
अगले साल UP के स्कूलों में रहेगी 118 दिन छुट्टी, नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी
UP School Holiday List: सन् 2024 में यानी अगले साल के लिए यूपी (UP) के स्कूलों में 118 दिन छुट्टी रहेगी। इनमें से 15 दिन परीक्षाएं (examinations) होंगी जबकि 233 दिन स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई होगी। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक (Director of Secondary Education) ने 2024 के लिए छुट्टी और पढ़ाई का शैक्षणिक कैलेंडर मंगलवार को जारी कर दिया।
इस कैलेंडर में खास बात यह है कि महिला शिक्षक करवा चौथ के अलावा साल में 2 अन्य व्रत त्योहारों में भी छुट्टियां ले सकेंगी। ये छुट्टियां प्रधानाचार्य स्वीकृत करेंगे। इसके अलावा ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक 41 दिनों का होगा। ग्रीष्मावकाश, रविवार और अन्य छुट्टियां मिलाकर साल में कुल 118 दिन अवकाश रहेगा। बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन चलेंगी।
अगले साल कुल 233 दिन पढ़ाई होगी। इनके अलावा 3 छुट्टियां स्कूल के प्रधानाचार्य अपने विवेक से दे सकेंगे लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर 2 और दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज सहित 3 दिन की छुट्टी होगी। महापुरुषों के जन्म दिवसों पर उनके योगदान के बारे में बच्चों को बताया जाएगा।
यूपी में इन-इन दिनों रहेंगी छुट्टियां
15 जनवरी सोमवार मकर संक्रांति
17 जनवरी बुधवार गुरुगोविंद सिंह जयंती
25 जनवरी गुरुवार मो० हजरत अली का जन्म दिवस
26 जनवरी शुक्रवार गणतंत्र दिवस
14 फरवरी बुधवार बसंत पंचमी
24 फरवरी शनिवार संत रविदास जयंती
08 मार्च शुक्रवार महाशिवरात्रि
24 मार्च रविवार होलिका दहन
25 मार्च सोमवार होली
29 मार्च शुक्रवार गुडफाइडे
01 अप्रैल ईस्टर मनडे
11 अप्रैल गुरुवार ईद-उल-फितर
14 अप्रैल रविवार डा० भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिवस
17 अप्रैल बुधवार राम नवमी
21 अप्रैल रविवार महावीर जयंती
21 मई से 30 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टी
17 जुलाई बुधवार मोहर्रम
15 अगस्त गुरुवार स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त सोमवार रक्षाबंधन
25 अगस्त रविवार चेहल्लुम
26 अगस्त सोमवार जन्माष्टमी
16 सितंबर सोमवार ईद-ए-मिलाद/बारावफात
17 सितंबर मंगलवार विश्वकर्मा पूजा/अनंत चतुर्दशी
02 अक्टूबर बुधवार महात्मा गांधी जयंती
12 अक्टूबर शनिवार दशहरा महानवमी / विजय दशमी
30 अक्टूबर बुधवार नरक चतुर्दशी
31 अक्टूबर गुरूवार दीपावली
02 नवंबर शनिवार गोवर्धन पूजा
03 नवंबर रविवार भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती
15 नवंबर शुक्रवार गुरुनानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
24 नवंबर रविवार गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस
25 दिसंबर बुधवार क्रिसमस-डे
Edited by: Ravindra Gupta
